18 दिसंबर 2014 - 17:43
 सीआईए द्वारा कैदियों को यातनाएं देना नैतिक पतन का प्रतीक।

ईरान की न्यायपालिका के प्रमुख ने कहा है कि सीआईए द्वारा कैदियों को अमानवीय यातनाएं पहुंचाना अमेरिकी सैनिकों में नैतिक पतन का प्रतीक है।

ईरान की न्यायपालिका के प्रमुख ने कहा है कि सीआईए द्वारा कैदियों को अमानवीय यातनाएं पहुंचाना अमेरिकी सैनिकों में नैतिक पतन का प्रतीक है। रिपोर्ट के अनुसार ईरान की न्यायपालिका के प्रमुख आयतुल्लाह सादिक लारीजानी ने कहा कि सीआईए द्वारा कैदियों को यातनाएं देने पर आधारित अमेरिकी सीनेट की रिपोर्ट, इस देश में नैतिक गिरावट को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि अमेरिका में इस तरह की घटनाएं बड़ी संख्या में होती रही हैं। उन्होंने एक श्वेत पुलिस के हाथों एक काले युवा की हत्या और बाद में अदालत से उसे बरी किए जाने की ओर इशारा करते हुए कहा कि सर्वे से पता चलता है कि अमेरिका में प्रतिदिन एक काले की हत्या कर दी जाती है। ईरान की न्यायपालिका के प्रमुख ने नैतिक ऊंचाइयों के महत्व की ओर इशारा करते हुए जोर दिया कि इसकी हर क्षेत्र में अपनी एक विशेष भूमिका है।